फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्नेहा ने वेदांता मैराथन में जीता रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। गांव जैनपुर जाटान में खेलों के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों का ग्रामीणों ने नोटों के हार और फूलमालाओं से स्वागत किया। स्नेहा और खिलाड़ी कुशल पंडित की उपलब्धियों पर ग्रामीणों ने खुशी जताई। इस दौरान प्रतिष्ठा शर्मा को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कोच लक्ष्मण पंजेटा ने बताया कि स्नेहा ने 18 अक्तूबर को आयोजित वेदांता मैराथन में 10 किलोमीटर दौड़ को 44 मिनट 15 सेकंड में पूरा किया। 15 से 24 वर्ष आयु वर्ग में उसने दूसरा स्थान हासिल करते हुए रजत पदक जीता। वहीं, कुशल पंडित ने दिल्ली ओपन स्टेट रेस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया।

कोच लक्ष्मण पंजेटा ने कहा कि गांव की युवा प्रतिभाएं खेलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। खिलाड़ियों की उपलब्धियां दूसरे युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करने से युवाओं का खेलों के प्रति रुझान बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें