फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के युवक की अमेरिका में मौत: ट्रक में जिंदा जला, कैलिफोर्निया में हुआ दर्दनाक हादसा; वीडियो सामने आया

Sat, 15 Mar 2025 12:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

चचेरे भाई एडवोकेट गुरनाम सिंह का कहना है कि उन्हें पता चल चुका है कि विक्रम सिंह की मौत हो चुकी है। अब उसका मोबाइल भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र के गांव सारसा के एक युवक की अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुए हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें ट्रक के कैबिन में भीषण आग लगी हुई है। 

विज्ञापन


गांव सारसा का रहने वाला करीब 46 वर्षीय विक्रम सिंह सात साल पहले अमेरिका गया था, जहां वह ट्रक चलाता था। बताया जा रहा है कि गत रात को भी वह ट्रक लोड कर ले जा रहा था कि अचानक दूसरी गाड़ी के साथ टक्कर हो गई। न केवल गाड़ी बुरी तहर क्षतिग्रस्त हो गई बल्कि ट्रक के केबिन में बुरी तरह से आग भी लग गई। बताया जा रहा है कि विक्रम की इसी में ही मौत हो गई। उसके साथियों व रिश्तेदारों से यहां परिजनों को पता चला तो वहीं हादसे से संबंधित वीडियो भी भेजा। यह पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


चचेरे भाई एडवोकेट गुरनाम सिंह का कहना है कि उन्हें पता चल चुका है कि विक्रम सिंह की मौत हो चुकी है। अब उसका मोबाइल भी नहीं मिल पा रहा है। फिलहाल परिजन शोक में डूबे हुए हैं। विक्रम सिंह शादीशुदा है और उसका करीब 17 वर्षीय एक बेटा भी है।

यह खबर भी पढ़ें: जींद में युवक की हत्या: तेजधार हथियार से गर्दन काटी, घर के बाहर घूमने के लिए निकला था मृतक; रंजिश की आशंका

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें