फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: क्रिकेट टूर्नामेंट में हरियाणा ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दीप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल टाटका की कनिष्का ने कप्तान के तौर पर टीम की कमान संभाली और अपनी गेंदबाजी व बल्लेबाजी की प्रतिभा को दिखाते हुए प्रदेश की झोली में रजत पदक डाला।
विज्ञापन

टेप बाल क्रिकेट टूर्नामेंट नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, धूम मनिकपुर (नोएडा) में छह से आठ जून तक आयोजित की गई थी। इसमें हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कुल 11 राज्यों की टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में दीप पब्लिक स्कूल टाटका की कनिष्का और माही ने हरियाणा की टीम का प्रतिनिधित्व किया। विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय की चेयरमैन कमलजीत कौर, प्रबंधक बैसाखी राम व प्राचार्य सविता सैनी ने कनिष्का व माही का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

कोच कुलदीप सिंह ने बताया कि हरियाणा की टीम की ओर से खेलते हुए कप्तान कनिष्का ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत हरियाणा ने रजत पदक जीता। दोनों ही खिलाड़ियों बहुत मेहनती और होनहार हैं। प्राचार्य सविता सैनी ने खिलाड़ियों को इसी तरह कड़ी मेहनत से हर क्षेत्र में लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें