कुरुक्षेत्र। शहर के सेक्टर-30 में स्थित एक मकान से चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित अमरजीत सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 10 जून को वह पोंटा साहिब गए थे, जबकि उनकी पत्नी एक सरकारी स्कूल में ड्यूटी पर थीं। शाम पांच बजे घर लौटने पर उनकी पत्नी को ताला टूटा और सामान बिखरा हुआ मिला। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। अमरजीत की पत्नी ने सामान जांचा तो 12 तोले सोने के आभूषण, 60 तोले चांदी के आभूषण सहित डेढ़ लाख रुपये नकद और पर्स चोरी मिला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू करते हुए फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ को बुलाया व फिंगरप्रिंट जुटाए व मामले में गहन जांच शुरू कर दी है।