Kurukshetra: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की बैठक रद्द, नई तारीख की घोषणा बाकी
Tue, 20 May 2025 03:43 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
सार
बैठक हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की कार्यकारिणी के गठन और नए प्रधान के चुनाव के लिए अहम मानी जा रही थी। सभी गुट अपनी रणनीति बनाने में जुटे थे और बहुमत साबित करने की तैयारियों में लगे थे।
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के नए प्रधान और कार्यकारिणी के चुनाव के लिए 21 मई को प्रस्तावित बैठक को रद्द कर दिया गया है। कमेटी के स्थाई अध्यक्ष सरदार जोगा सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गुरुद्वारा चुनाव आयोग की ओर से सूचना मिली थी कि कई सदस्यों को बैठक के संबंध में पत्र नहीं मिला है, जिसके कारण यह बैठक उचित नहीं होगी।
विज्ञापन
जोगा सिंह ने कहा कि सभी सदस्यों तक पत्र न पहुंचने की वजह से बैठक को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। इस बात की जांच शुरू कर दी गई है कि पत्र क्यों नहीं पहुंचे। अब नई बैठक की तारीख जल्द तय की जाएगी।
यह बैठक हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की कार्यकारिणी के गठन और नए प्रधान के चुनाव के लिए अहम मानी जा रही थी। सभी गुट अपनी रणनीति बनाने में जुटे थे और बहुमत साबित करने की तैयारियों में लगे थे। हालांकि, बैठक के एक दिन पहले रद्द होने की खबर से सभी गुटों में आश्चर्य और चर्चा का माहौल है।