फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: भूख हड़ताल पर रहकर रोडवेज कर्मचारी जता रहे रोष, विभिन्न मांगों को पूरा करने के लिए सांकेतिक धरना

Wed, 26 Jun 2024 12:45 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

रोडवेज कर्मचारी नरेंद्र पांचाल का कहना है कि रोडवेज सांझा मोर्चा के आह्वान पर रोडवेज कर्मी सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक सांकेतिक हड़ताल पर चले गए है। इसमें रोडवेज की 10 यूनियनें हिस्सा ले रही हैं। सभी रोडवेज कर्मचारी किलोमीटर स्कीम पॉलिसी, ओवरटाइम, पे स्केल, कर्मचारियों के अर्जित अवकाश, पक्की भर्ती को लेकर रोष जता रहे हैं।
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र में विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों में पिछले कई दिनों से रोष देखने को मिल रहा है, जिसके चलते रोडवेज सांझा मोर्चा के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारी बुधवार को नए बस अड्डे पर सुबह 10 बजे से भूख हड़ताल पर बैठ गए। इसके कारण कई लोकल रूटों पर भी असर पड़ा है। रोडवेज कर्मचारी किलोमीटर स्कीम पॉलिसी, ओवरटाइम, पे स्केल, कर्मचारियों के अर्जित अवकाश, पक्की भर्ती सहित कई अन्य मांगों को लेकर रोष जता रहे हैं। 

विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारी नरेंद्र पांचाल का कहना है कि रोडवेज सांझा मोर्चा के आह्वान पर रोडवेज कर्मी सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक सांकेतिक हड़ताल पर चले गए है। इसमें रोडवेज की 10 यूनियनें हिस्सा ले रही हैं। सभी रोडवेज कर्मचारी किलोमीटर स्कीम पॉलिसी, ओवरटाइम, पे स्केल, कर्मचारियों के अर्जित अवकाश, पक्की भर्ती को लेकर रोष जता रहे हैं। शाम चार बजे भूख हड़ताल के बाद रोडवेज महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें