फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस भर्ती : कई अभ्यर्थी हुए बेहोश

Sat, 18 Jun 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
घ्‍ाायल अभ्‍यरथ्‍ाी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 हरियाणा पुलिस की भर्ती प्रक्रिया के तीसरे दिन भी कई अभ्यर्थी बेहोश हुए। सभी को पॉलीक्लीनिक और सिविल अस्पताल भेजा गया। इधर एक अभ्यर्थी ने होश में आने के बाद अपना मानसिक संतुलन खो दिया और एंबुलेंस के शीशे भी तोड़ दिए। 
विज्ञापन

एचएसएससी की ओर से आयोजित हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया का शुक्रवार को तीसरा दिन था। शुक्रवार को केवल सुबह की शिफ्ट में ही भर्ती प्रक्रिया हुई। एचएसएससी ने गुरुवार शाम को डॉक्टरों से सलाह लेने के बाद शाम की भर्ती प्रक्रिया को रद्द करके इसका शेड्यूल बदल दिया था। लेकिन सुबह हुई भर्ती प्रक्रिया में कई अभ्यर्थियों की जमकर परीक्षा ले डाली। सुबह पांच बजे और सात बजे हुई प्रक्रिया में करीब आधा दर्जन अभ्यर्थी दौड़ पूरी करने से पहले ही गिर पड़े। इनमें से कई गिरते ही बेहोश भी हो गए। सभी को तत्काल पहले पॉलीक्लिनिक ले जाया गया। कुछ को सिविल अस्पताल भी भेजा गया। 

अभ्यर्थी ने किया हंगामा
सुबह सात बजे हुई दौड़ में जींद निवासी एक अभ्यर्थी गिरकर बेहोश हो गया। बताया जाता है कुछ देर बाद उसे होश आ गया, लेकिन होश में आते ही उसने अपना मानसिक संतुलन खो दिया और हंगामा खड़ा कर दिया। युवक ने एंबुलेंस के शीशे भी तोड़ डाले। बाद में उसे किसी तरह सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज किया गया। 
विज्ञापन


8 हजार अभ्यर्थियों  ने लिया हिस्सा 
एचएसएससी के अधिकारियों के मुताबिक तीसरे दिन भी भर्ती प्रक्रिया में 13 हजार अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। लेकिन प्रदेशभर से 8 हजार ही अभ्यर्थी पहुंचे जिन्होंने प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इस लिहाज से अब तक कुल 39 हजार अभ्यर्थियों को बुलाया गया, लेकिन 24 हजार ही शामिल हुए हैं। यह संयोग है कि हर दिन पांच हजार अभ्यर्थी गैरहाजिर हो रहे हैं।

पीने के पानी के लिए अभ्यर्थी रहे परेशान 
भर्ती में शामिल होने आए अभ्यर्थी शुक्रवार को भी पीने के पानी के लिए परेशान होते रहे। हालांकि एक दिन पहले ही अमर उजाला ने अभ्यर्थियों के लिए रखे गए मटकों की स्थिति बयां कर दी थी। इसके बाद मटकों की जगह पानी के कैंपर जरूर रखवाए गए, लेकिन पर्याप्त मात्रा में कैंपर नहीं होने से पानी खत्म हो गया और अभ्यर्थियों को परेशानी झेलनी पड़ी। मौके पर मौजूद कुछ सुरक्षा कर्मचारियों ने आसपास बने भवनों से पानी की कमी को दूर करने की कोशिश की लेकिन यह भी नाकाफी साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें