फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की जेल व्यवस्था देश में सबसे अच्छी : राणा

Fri, 17 Jun 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा की जेल व्यवस्था देश में सबसे अच्छी है। इन जेलों में मापदंडों के अनुसार सभी बंदियों को अच्छी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। सीपीएस  श्याम सिंह राणा वीरवार को देर सायं जिला कारागार में नवनिर्मित कंट्रोल रूम के भवन का उद्घाटन करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले सीपीएस ने जेल अधिकारियों व कर्मचारियों की तरफ से लगाए गए रक्तदान शिविर का शुभारंभ कर रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। इस दौरान सीपीएस ने दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा बंदी सुधार कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभांरभ किया। इस बंदी सुधार कार्यक्रम में गुरुबाणी विचार की प्रस्तुति दी गई। सीपीएस श्याम सिंह राणा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा की जेलों में बंदियों को खाने, पीने, रहने, शिक्षा, सिखाने, दवाइयों सहित तमाम प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश की सभी बड़ी जेलों का रखरखाब ठीक प्रकार से किया जा रहा है लेकिन अभी हिसार जेल में सुधार की  गुंजाइश है। सीपीएस ने कहा कि अदालत के आदेशानुसार सभी जेलों में निर्धारित संख्या के हिसाब से ही बंदियों को रखा जा रहा है और राज्य सरकार ने बंदियों को जो सुविधाएं दी हैं वह पिछले दस सालों में भी नहीं दी गई थी। सीपीएस ने बंदी सुधार कार्यक्रम में बंदियों के साथ अपने विचार सांझा करते हुए कहा कि बंदियों को अपना पिछला कार्यकाल भुलाकर नए जीवन की शुरुआत करनी चाहिए।  
जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत ने बताया कि अधिकारियों द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर में करीब 40 यूनिट रक्त दान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सीपीएस ने रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के सदस्य धुम्मन सिंह किरमच, यूविर्सिटी के पूर्व रजिस्टार डा. हवा सिंह, समाजसेवी खरैती लाल  सिंगला, पूर्व सरपंच यतेंद्र वर्मा, डीएसपी बिमला, सत फाऊडेंशन से सतेंद्र  कुमार, धनेंद्र वशिष्ठ, कपिल, अभिषेक शर्मा, नाहर सिंह, मनमीत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें