फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की युवती की कनाडा में हत्या: दो साल पहले स्टडी वीजा पर गई थी सिमरन, हमलावरों ने कमरे में चाकू से गोदा

Mon, 16 Dec 2024 09:08 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/ इस्माईलाबाद

सार

दो साल पहले कुरुक्षेत्र से पढ़ने के लिए कनाडा गई युवती की वहां हत्या कर दी गई। कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद के गांव ठसका मीरांजी की सिमरन पर उसके कमरे में घुसकर हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बेटी की मौत के बाद सदमे में परिवार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा की एक युवती की कनाडा में हत्या हुई है। इस घटना से परिवार वाले सदमे में है। कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद के गांव ठसका मीरांजी की युवती कनाडा गई हुई थी। जहां उसके कमरे में घुस कर हमलावरों ने चाकुओं से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतका की पहचान 23 वर्षीय सिमरन के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


विदेश में गांव की बेटी की हत्या की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लोगों का जमावड़ा लगा रहा। परिजनों ने सरकार व प्रशासन से उनकी बेटी का शव जल्द भारत लाने की मांग रखी है।
 
जानकारी देते हुए गांव ठसका मीरांजी के पूर्व सरपंच दिलबाग सिंह गुराया ने बताया कि करीब दो साल पहले उनके गांव के रहने वाले बगीचा सिंह की लड़की सिमरन (23) स्टडी वीजा पर कनाडा के शहर सरी गई थी। उन्हें सूचना मिली कि सिमरन की हत्या उसके कमरे में ही की गई है। रात के समय अज्ञात हमलावरों ने कमरे में घुस कर वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


हमले में सिमरन के साथ ही कमरे में रह रहे एक लड़का व लड़की जो सगे भाई बहन बताए जा रहे हैं, वे भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दिलबाग सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरा गांव पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और पूरा गांव सरकार व प्रशासन से मांग कर रहा है कि उनकी बेटी के शव को जल्द से जल्द लाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें