फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बैठक में क्यों आग बबूला हुए मंत्री राजेश नागर? अधिकारियों के दे डाली चेतावनी, डीसी और एसएसपी को आदेश

Fri, 04 Apr 2025 03:49 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

हरियाणा के खाद्य पूर्ति मंत्री राजेश नागर अधिकारियों को लेकर खासे नाराज दिखे। शुक्रवार को मंत्री कुरुक्षेत्र में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे थे। जहां कुछ अधिकारी नदारद रहे। इस पर मंत्री भड़क गए।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद खाद्य पूर्ति मंत्री राजेश नागर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के खाद्य पूर्ति मंत्री राजेश नागर शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में थे। यहां वह जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान मंत्री राजेश नागर अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर आग बबूला हो गए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दे डाली। 

विज्ञापन


जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक को गंभीरता से न लेने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसी लापरवाही सहन नहीं की जा सकती। हर अधिकारी को बैठक के संबंध में गंभीर होना ही होगा। अधिकारियों की लापरवाही और नहीं चलेगी। यह चेतावनी प्रदेश के खाद्य मंत्री राजेश नागर ने दी। वे शुक्रवार को जिला सचिवालय में हुई लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 17 शिकायतों में से अधिकतर का निपटान किया तो कहीं शिकायतें जांच के लिए लंबी तर्क ली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य मंत्री ने एक किशोर की शिकायत पर जब पुलिस विभाग की ओर से जानकारी चाहिए तो संबंधित अधिकारी उपस्थित नहीं थे। इस पर मंत्री ने गहरी नाराजगी जताई तो कहा कि इस तरह की लापरवाही सहन नहीं की जा सकती। उन्होंने जिला उपायुक्त व डीएसपी को पूरे मामले की गहनता से जांच करने व संबंधित अधिकारी की लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई करने के भी आदेश दिए। किशोर को जान का खतरा बताते हुए उनकी सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात किए जाने के भी आदेश दिए गए तो वहीं अन्य शिकायत में भी अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि उन्हें अपना रवैया सुधारना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें