रैली को लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी की ओर से सभी विभागों के शिक्षकों, गैर-शिक्षकों और विद्यार्थियों को अधिसूचना जारी की गई है। इसके तहत आज शुक्रवार को रिहर्सल के चलते और अगले दिन मोदी के आगमन को लेकर द्वितीय द्वार से प्रवेश निषेध रहेगा। केवल थर्ड से ही आवाजाही रहेगी। रैली के दिन थर्ड के अलावा कुवि के सभी अन्य द्वार बंद रहेंगे।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रैली के दौरान यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। थर्ड गेट से पुराना बस अड्डे तक वीवीआईपी आगमन के चलते आमजन के लिए मार्ग बंद किया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, ब्रह्मसरोवर का पश्चिमी व दक्षिणी इलाका, थर्ड गेट, इंटरनेशनल गेस्ट हाउस, ऑडिटोरियम व खेल ग्राउंड पर कुछ समय के लिए आमजन के आगमन पर प्रतिबंध रहेगा।