फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर अंबाला के निकट हरियाणा कमेटी बनाएगी 100 कमरों की सरां

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे के समीप अंबाला के निकट श्री गुरु ग्रंथ साहिब भवन शाहपुर में खाली पड़ी भूमि पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी 100 कमरों की अत्याधुनिक सरां बनाएगी, जिसकी तैयारी की जा रही है। सरां बनने से संगत को बड़े स्तर पर फायदा मिल सकेगा। दिल्ली से श्री अमृतसर आने-जाने का सफर काफी लंबा होने की वजह से संगत को रात्रि ठहराव या दिन में विश्राम की सहूलियत मुहैया करवाने के लिए कमेटी ने यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही इसी स्थान पर चल रही श्री गुरबाणी प्रिटिंग प्रेस की कायाकल्प करने का भी फैसला संस्था ने लिया है।
विज्ञापन

कमेटी प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस प्रेस में काफी पुरानी मशीनरी होने की वजह से यहां पूरी तरह से साहित्य प्रकाशन में समस्या हो रही है, जिसे दूर करने के लिए जल्द ही आधुनिक एवं बड़ी मशीनरी खरीदी जाएगी। इसके उपरांत प्रदेश के लिए यहां पर गुरमत साहित्य प्रकाशित करने के साथ-साथ गुरुद्वारा साहिबान की स्टेशनरी का भी यहीं पर प्रकाशन होगा। जत्थेदार ने बताया कि हरियाणा कमेटी के शिक्षण संस्थानों में गुरसिख अभिभावकों के गुरसिख विद्यार्थियों की पूरी फीस माफ की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुरसिखी जीवन से जोड़ने के लिए यह प्रोत्साहन भरा कदम उठाया गया है। इसके साथ ही संगत को रात्रि विश्राम की सहूलियत देने के लिए ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब पातशाही आठवीं में सरां बनाई जाएगी, जिसका नींव पत्थर गत दिवस उन्होंने स्वयं रखा है।
इस सरां में 50 कमरों के साथ हॉल भी होंगे, जिसके निर्माण की सेवा बाबा जगतार सिंह जी तरणतारन वाले व बाबा गुरमीत सिंह शाहाबाद वाले करेंगे। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब अंबाला शहर में भी आनंद कारज करवाने के लिए दीवान हाल एवं कार्यालय भवन का शिलान्यास किया गया है, जिसे जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। इसी तरह गुरुद्वारा श्री बादशाही बाग अंबाला शहर में लंगर हाल बनाने के लिए भी नींव पत्थर रखा गया है। अजराना ने कहा कि हरियाणा कमेटी अपनी सभी परियोजनाओं को जल्द ही पूरा करेगी। संगत की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए संस्था कृतसंकल्पित है और गुरुद्वारा साहिबान का प्रबंध और भी सुचारु ढंग से चलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना, सिख नेता नरेंद्र सिंह गिल, चीफ सेक्रेटरी जसविंदर सिंह दीनपुर, उप सचिव रूपिंदर सिंह, सतपाल सिंह व अमरिंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


शिअद का हरियाणा में कोई अस्तित्व नहीं : असंध
कमेटी प्रधान भूपिंद्र असंध ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल को अब पंजाब राज्य में कोई तवज्जों नहीं देता तो फिर हरियाणा में उनके अस्तित्व का कोई मतलब ही नहीं। लोकसभा चुनावों को लेकर कमेटी भी विस्तार से चर्चा कर रही है और अगले सप्ताह ही बैठक कर इस पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कमेटी राजनीतिक की बजाय अपने कार्य को ही प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी अदालत द्वारा उन पर कोई रोक नहीं लगाई गई है और उन्होंने ही धर्मप्रचार का जिम्मा संत बलजीत सिंह दादूवाल को दिया है। कमेटी द्वारा सभी कार्य पूरे दायरे के अनुसार ही किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें