फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शिक्षकों ने मांगों के समर्थन में शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
पिहोवा। खंड ​शिक्षा अ​धिकारी को ज्ञापन सौंपते ​शिक्षक। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
पिहोवा। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने खंड शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों की समस्याओं के बारे में खंड शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया गया। यूनियन के प्रधान राजेंद्र जांगड़ा ने बताया कि शिक्षकों की मांग को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है। इस ज्ञापन में माध्यम से शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में शिक्षकों के स्थानांतरण के बाद स्कूलों में आई शिक्षकों की कमी को दूर करने, इस्कॉन से बच्चों के लिए मिड डे मील सरकार द्वारा निर्धारित मेन्यू के अनुसार अच्छी गुणवत्ता का दिलाया जाए। साथ ही शिक्षकों के एलटीसी केस को दोबारा से वर्तमान बेसिक पर किया जाए। इसके अलावा जिन स्कूलों में पार्ट टाइम सफाई कर्मचारी और चौकीदार नहीं है, उसकी व्यवस्था की जाए। इस मौके पर खंड प्रधान राजेंद्र जांगड़ा, जिला कोषाध्यक्ष सतीश भारद्वाज, रमेश थाना, रमेश रंगा, सुरेश, परमजीत, मोहन लाल, प्रदीप कुमार, अशोक सैनी, देवेंद्र कुमार, हरविंदर सिंह, प्रेमचंद, गुलाब सिंह, दीनाराम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें