फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: देर शाम धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे सीएम, आज कैथल में करेंगे जनसंवाद, कड़े किए सुरक्षा प्रबंध

Mon, 16 Oct 2023 12:09 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/कैथल (हरियाणा)

सार

कैथल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। जिला प्रशासन ने 700 से अधिक कर्मियों को ड्यूटी में लगाया है। संदिग्ध व्यक्तियों की जांच होगी। 12 जगहों पर नाके लगाए गए हैं।सीएम सांपन खेड़ी में जनसंवाद व मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन करेंगे। 
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार की देर शाम धर्मनगरी पहुंचे। वे केडीबी रोड से सीधे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को कैथल रवाना होंगे और जनसंवाद में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। मुख्यमंत्री आगमन को लेकर केडीबी रोड व गेस्ट हाउस के आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। इससे पहले कुरुक्षेत्र विवि पहुंचने पर मुख्यमंत्री का विधायक सुभाष सुधा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि बतान ने स्वागत किया। इस दौरान जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा व पुलिस अधीक्षक एसएस भौरिया भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कैथल दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। गांव सांपन खेड़ी व महाराजा सूरजमल स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम को लेकर पुलिस की ओर से 12 जगहों पर नाके लगाए गए हैं और 700 से अधिक पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी में लगाया है।

पुलिस की ओर से लगाए गए हर नाके पर संदिग्ध व्यक्ति की जांच होगी। इसके अलावा जरूरत के अनुसार दोनों कार्यक्रम स्थलों पर रूटों को डायवर्ट किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल कैथल में पहली बार जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे। जनसंवाद कार्यक्रम के साथ सांपन खेड़ी गांव में मेडिकल कॉलेज का भी भूमि पूजन करेंगे।
विज्ञापन


उनके आगमन की तैयारियों को लेकर डीसी प्रशांत पंवार व एसपी उपासना ने सांपन खेड़ी में बनने वाले भगवान परशुराम राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थल व महाराजा सूरजमल स्टेडियम का दौरा किया। डीसी ने कहा कि 16 अक्तूबर को मुख्यमंत्री सांपन खेड़ी में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन करेंगे और इसी स्थान पर जनसंवाद भी करेंगे।

सुबह नौ बजे महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में जनसंवाद कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्यमंत्री पहुंचेंगे। इसके बाद 10:40 बजे सांपन खेड़ी में भगवान परशुराम राजकीय मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन करेंगे और इसी स्थान पर 11 बजे जन संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। डीसी ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियों पूरी हो चुकी हैं। एसपी उपासना ने कहा कि मुख्यमंत्री के जिले में दौरे के दृष्टिगत सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी स्थानों पर पुलिस बल की नियुक्तियां कर दी गई हैं।

राज्यमंत्री ने तैयारियों का जायजा लिया
महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने सांपन खेड़ी में मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन व महाराजा सूरजमल स्टेडियम में होने वाले जनसंवाद कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिले को बहुत बड़ी सौगात दी है। मेडिकल कॉलेज में 500 बेड और 100 एमबीबीएस सीटें होने से कैथल में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा।
विधायक ने लोगों को दिया न्योता

विधायक लीलाराम ने इस संबंध में कार्यकर्ताओं से बैठकें की। पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस में पार्षदों से बातचीत करके अपने वार्डों की के लिए मांग पत्र तैयार करने के सुझाव मांगे। इसके बाद शहर के अर्जुन नगर, अमरगढ़ गामड़ी, नई अनाज मंडी, बलराज नगर, आंबेडकर नगर, डोगरा गेट व प्रताप गेट पर जाकर लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया। इस मौके पर सीमा देवी, रामकुमार नैन, सुमित गर्ग, हरपाल शर्मा, नरेश मित्तल, मीनू, लीलू सैनी, रामफल, विनोद सोनी व संजय मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें