फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कांग्रेस कार्यकर्ता पर हमला, कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा कार्रवाई के लिए डीसी व एसपी से मिले

Sat, 05 Oct 2024 12:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लघु सचिवालय पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
डीसी और एसपी से मामले को लेकर मुलाकात करते कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा और उनके कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस कार्यकर्ता पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय पर प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। अरोड़ा ने उपायुक्त राजेश जोगपाल और पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला से मुलाकात कर कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन


उधर, पीड़ित मुनीष ने आरोप लगाया कि वीरवार देर रात वह अपनी कार में घर की ओर आ रहा था। रास्ते में अमीन रोड पर कुछ युवकों ने बिंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने उसकी दोनों टांगें और कार तोड़ दी। हमलावर उसका मोबाइल व कार की चाबी छीनकर फरार हो गए।

वहीं अशोक अरोड़ा ने अधिकारियों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि पुलिस के ढुलमुल रवैये के कारण शहर में गुंडागर्दी बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने का आह्वान किया है। हालांकि प्रशासन ने उनको मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें