फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि अकाउंट्स ब्रांच की टीम अव्वल, जितेंद्र सिंह लुक्खी बने मैन ऑफ द मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के खेल मैदान में कुवि गैर-शिक्षक कर्मचारी के अनौपचारिक टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें मैच का आयोजन किया गया। कुवि अकाउंट्स ब्रांच के बल्लेबाज जितेंद्र सिंह लुक्खी ने कुवि एडमिन प्लेसर्य टीम द्वारा दिए गए 192 रन के लक्ष्य को भेदते हुए दो गेंद शेष रहते अपनी टीम को जीत दिलाई। तूफानी पारी में जितेंद्र सिंह लुक्खी ने मात्र 40 गेंदों में नाबाद 75 रन ठोके, जिसमें आठ छक्के व चार चौके शामिल रहे, वहीं आदित्य स्वामी ने 39 व पंकज जांगड़ा ने 29 रनों का अहम योगदान दिया।
विज्ञापन


इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी एडमिन प्लेयर्स की टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहली विकेट के लिए 112 रन जोड़े तथा निर्धारित 20 ओवर में 192 रनों का लक्ष्य दिया। एडमिन प्लेयर्स के कप्तान ओपनर, बल्लेबाज पवन शर्मा ने 63 गेंदों में नाबाद 86 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौके व दो छक्के शामिल रहे। वहीं रविंद्र सैनी ने 41 रन बनाकर टीम के स्कोर में अहम योगदान दिया। अकाउंट्स ब्रांच की ओर से जितेंद्र ने दो विकेट झटके।
अकाउंट्स ब्रांच टीम के संरक्षक अधीक्षक विजय शर्मा ने जितेंद्र सिंह को मैन ऑफ द मैच का खिताब डालकर सम्मानित किया और कहा कि लगातार दो मैच जीतने के बाद अब उनकी टीम के हौसले और भी बुलंद हो गए हैं। भविष्य में इसी जोश के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया और टीम के सभी खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन की सराहना की। मैच में अंपायर की भूमिका शिव कुमार व शमशेर सिंह ने निभाई। अकाउंट्स ब्रांच के कप्तान अमित भुक्कल ने खिलाड़ियों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें