फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 18 मार्च को हरियाणा एंड पंजाब बार काउंसिल के होंगे चुनाव

Tue, 03 Mar 2026 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा एंड पंजाब बार काउंसिल की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए 18 मार्च को जिले में मतदान कराया जाएगा। ये जानकारी उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने दी। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के लिए कुरुक्षेत्र जिले में कुल पांच मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से तीन केंद्र कुरुक्षेत्र में तथा एक-एक केंद्र शाहाबाद और पिहोवा में बनाए गए हैं।
विज्ञापन


उपायुक्त ने सोमवार को बार एसोसिएशन कार्यालय और लाइब्रेरी का निरीक्षण कर मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान निर्वाचन तहसीलदार संदीप और मास्टर ट्रेनर सुनील मराठा भी उपस्थित रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान प्रक्रिया से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं और किसी प्रकार की कोई कमी न रहे।उपायुक्त ने बताया कि 18 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। कुरुक्षेत्र में 2277 मतदाताओं के लिए तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि पिहोवा में 138 और शाहाबाद में 131 मतदाताओं के लिए एक-एक मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें