फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धूप खिलने से कटाई कार्य ने पकड़ा जोर, अनाज मंडियों में बढ़ी गेहूं की आवक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव पलवल में कंबाईन से की जा रही गेहूं कटाई। संवाद 
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एक सप्ताह से मौसम में चल रहे बदलाव के बीच सोमवार का दिन कुछ राहत भरा रहा। सुबह से शाम तक धूप खिली रही जिसका असर गेहूं कटाई से लेकर खरीद पर भी दिखाई दिया। अनाज मंडियों में आवक भी बढ़ने लगी। शाम तक पांच हजार एमटी से ज्यादा गेहूं की आवक हो गई जबकि 25 में से 11 अनाज मंडियों में गेहूं खरीद भी होने लगी।
विज्ञापन

अब तक सबसे अधिक शाहाबाद में 1499 व लाडवा में 1371 एमटी गेहूं की खरीद की जा सकी। अनाज मंडियों में अधिक नमी वाली गेहूं को श्रमिक दिनभर सुखाने में जुटे रहे।
5660 एमटी गेहूं की हुई खरीद


जिले में सोमवार को 5660 एमटी गेहूं की खरीद की गई जबकि अब तक 6267 एमटी खरीद हुई है। इसमें 4979 एमटी गेहूं खाद् एवं पूर्ति विभाग और 1288 एमटी हैफेड ने खरीद की है। जिले की 25 में से सोमवार तक 11 मंडियों में ही खरीद हो पाई है। कई मंडियों में अभी तक आवक भी नहीं शुरू हुई है। वहीं अधिकतर गेहूं 17 फीसदी नमी तक की पहुंच रही है जबकि तय मापदंड 12 फीसदी तक है।
विज्ञापन

इन मंडियों में यह हुई खरीद
अनाजमंडी- खरीद की गई गेहूं
शाहाबाद1499 एमटी
लाडवा- 1371 एमटी
थानेसर 950 एमटी
बाबैन 525 एमटी
चढूनी जाटान 80 एमटी
गुमथला गढू 11 एमटी
झांसा 355 एमटी
पिहोवा 655 एमटी
पिहोवा एक्सटेंशन 238 एमटी
पिपली568 एमटी
ठोल15 एमटी
किसानों में मौसम ने बैठाया भय : भीम सेन
अजराना कलां से थानेसर अनाज मंडी में गेहूं लेकर आए किसान भीम सेन ने कहा कि मौसम लगातार बदल रहा है जिससे किसानों में पकी फसल खराब होने का भय बना हुआ है। ऐसे में किसान कुछ जल्दबाजी जरूर कर रहे हैं लेकिन सरकार को नमी की मात्रा 12 से बढ़ाकर खरीद करवानी चाहिए।
अधिकतर गेहूं नमी युक्त आ रहा : दौलत
नई अनाज मंडी थानेसर के आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान दौलत राम बंसल ने कहा कि फिलहाल अधिकतर गेहूं ज्यादा नमी युक्त आ रही है जिस कारण उसकी खरीद नहीं हो रही। किसान दो से चार दिन रुक कर कटाई करवाएं तो नमी में फर्क होगा और मंडी में आते ही खरीद भी हो जाएगी। 17 फीसदी तक भी नमीयुक्त गेहूं आ रही है। थानेसर अनाज मंडी में करीब 50 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें