फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: भाजपा नेता की बेटी की शादी में हर्ष फायरिंग, रथ बग्गी चालक को लगी गोली

Thu, 09 Nov 2023 01:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

करीब सवा 11 बजे जब दूल्हे की रथ बग्गी के आगे बाराती नाच रहे थे उसी दौरान एक बाराती हर्ष फायरिंग कर रहा था। तभी रथ बग्गी चला रहे गांव मोरथली के रहने वाले सोनू की टांग में गोली लग गई। वह घायल होकर गिर पड़ा और आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन
पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिहोवा के गांव मुस्तापुर के समीप एक निजी पैलेस में देर रात आयोजित एक शादी समारोह में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हर्ष फायरिंग की गई और एक गोली रथ बग्गी चालक को लगी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शादी क्षेत्र के ही एक भाजपा नेता की बेटी की थी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पैलेस में शादी समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा था, जिसमें करनाल के घरौंडा क्षेत्र के गांव से बारात आई थी। करीब सवा 11 बजे जब दूल्हे की रथ बग्गी के आगे बाराती नाच रहे थे उसी दौरान एक बाराती हर्ष फायरिंग कर रहा था। तभी रथ बग्गी चला रहे गांव मोरथली के रहने वाले सोनू की टांग में गोली लग गई। वह घायल होकर गिर पड़ा।

आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां फिलहाल उपचाराधीन है। जहां घायल के परिजन आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करने को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ मुनीष कुमार का कहना है कि अभी मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें