पिहोवा। विजेता खिलाड़ियों के साथ प्राचार्य नरेंद्र शर्मा। स्वयं
लाडवा। संजय गांधी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल धनौरा के कक्षा छठी के छात्र हरमनदीप सिंह और अनुज शर्मा ने पदक जीत कर स्कूल व जिले का नाम रोशन किया है। 13 और 14 दिसंबर को सोनीपत में राज्य स्तरीय हरियाणा ओपन किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था जिसमें हरमनदीप सिंह ने लड़कों के अंडर 12 वर्ग की 80 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीतकर स्कूल और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। वहीं अनुज शर्मा ने भी बैक थ्रो में चौथा स्थान प्राप्त किया।
स्कूल परिसर में पहुंचने पर प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा और शिक्षकों ने दोनों बच्चों का अभिनंदन और सम्मान किया। उन्होंने कहा कि छात्रों का सर्वांगीण विकास स्कूल का प्रमुख उद्देश्य है और इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए स्कूल सभी आयु वर्ग के छात्रों को सभी बुनियादी सुविधाएं और प्रशिक्षण प्रदान करता है।