कुरुक्षेत्र। जिले के छोटे एथलीटों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर दूसरी हरियाणा किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 13 से 14 दिसंबर तक सीआरए कॉलेज सोनीपत में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश भर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया।
मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि जिले के 12 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने विशेष उपलब्धियां हासिल कीं। 200 मीटर दौड़ में ग्रुप एफ में हरमनदीप सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि ग्रुप पी में नितिन ने पहला स्थान हासिल किया। 80 मीटर बाधा दौड़ में ग्रुप बी में दिवेश ने दूसरा और ग्रुप ओ में हरमनदीप ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 60 मीटर दौड़ में ग्रुप ई में दिवेश ने तीसरा स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता के दौरान पदक विजेता खिलाड़ियों को दिलबाग सिंह (अध्यक्ष, एथलेटिक्स हरियाणा), राजकुमार मिटान (सदस्य, ग्रीवेंस कमेटी एएफआई), नरेंद्र मोर (चेयरमैन, एथलेटिक्स हरियाणा), चरण सिंह राठी (कोऑर्डिनेटर, एएफआई), प्रदीप मलिक (महासचिव, एथलेटिक्स हरियाणा), विकास गहलावत, राममेहर बूरा, परवीन कुमार एथलेटिक्स कोच एवं अंजू बाला एथलेटिक्स कोच द्वारा पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। संवाद