लाडवा। सहारा इंटरनेशनल स्कूल के छात्र हरगुन अरोड़ा ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-II शूटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। उन्होंने अंडर-14 बॉयज एयर राइफल वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
इस प्रदर्शन के साथ हरगुन ने सीबीएसई राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। उनकी इस सफलता से स्कूल में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधक विक्रांत अग्रवाल और गीतिका अग्रवाल ने हरगुन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरगुन की उपलब्धि स्कूल के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल और लाडवा का नाम रोशन करेगा। विद्यालय की उपप्रधानाचार्य रितु गोगिया ने हरगुन, उसके अभिभावकों और प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।