फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अनाज मंडी में प्रधान पद के चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। अनाजमंडी में आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आढ़तियों के बीच बैठकों का दौर शुरू हो गया है। कुछ आढ़ती आगामी चुनाव की रणनीति बनाने में जुटे हैं। प्रधान पद को लेकर मंडी के आढ़तियों में चर्चाएं गर्म हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि चुनाव होगा या सर्वसम्मति से प्रधान का चयन किया जाएगा। मंडी प्रधान जगदीश ढींगरा ने बताया कि 21 अगस्त को आढ़तियों की बैठक बुलाई गई है। इसमें प्रधान पद सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श होगा। आपसी चर्चा के बाद आगामी रणनीति तय की जाएगी। जगदीश ढींगरा ने कहा कि बैठक में आढ़तियों की राय को प्रमुखता दी जाएगी। इसी बैठक के बाद चुनाव या सर्वसम्मति से चयन की तस्वीर साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें