फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आधा घंटा तेज बारिश फिर उमस ने सताया

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बारिश के दौरान पिपली रोड से गुजरते राहगीर। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में शनिवार दोपहर को मौसम ने अचानक करवट बदली। आधा घंटा हुई बारिश से कुछ देर राहत मिली, पर तेज धूप और नमी से उमस बढ़ गई। लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्य तापमान के बावजूद हवा में अधिक नमी के कारण गर्मी ज्यादा महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार और सोमवार को फिर बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

बुधवार तक रुक-रुक कर बारिश और बादल छाए रहने के आसार हैं। इसके बाद मौसम साफ होगा और तेज धूप के साथ तापमान में वृद्धि हो सकती है। फिलहाल लोगों को बारिश से ज्यादा उमस ने परेशान किया। बारिश की संभावना से धान की रोपाई कर रहे किसानों को राहत की उम्मीद है। उनका कहना है कि अच्छी बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी बनी रहेगी इससे सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होगा। कृषि अधिकारी डॉ. जितेंद्र मेहता ने बताया कि मौसम धान रोपाई के अनुकूल है। किसानों को समय रहते रोपाई कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें