फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैफेड ने दूसरे दिन खरीदी 94 क्विंटल सूरजमुखी की फसल : शांतनु

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 09
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि जिले की पांच मंडियों में सूरजमुखी की खरीद का कार्य चल रहा है। इन मंडियों में हैफेड एजेंसी की ओर से फसल खरीद का कार्य किया जा रहा है। दूसरे दिन हैफेड द्वारा तीन मंडियों से 94 क्विंटल सूरजमुखी की फसल की खरीद का कार्य पूरा किया गया है। अब तक हैफेड ने 238 क्विंटल सूरजमुखी की फसल खरीद ली है।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार पांच जून से सूरजमुखी की फसल खरीदने का कार्य सुचारु रूप से शुरू कर दिया गया है। जिले में शाहबाद, थानेसर, इस्माईलाबाद, बाबैन, लाडवा मंडी में सूरजमुखी की खरीद का कार्य शुरु किया गया है। खरीद कार्य के दूसरे दिन हैफेड एजेंसी ने थानेसर मंडी से 24 क्विंटल, इस्माईलाबाद मंडी से 45 क्विंटल और लाडवा मंडी से 25 क्विंटल सूरजमुखी की फसल की खरीद का कार्य पूरा किया है। इस प्रकार दूसरे दिन तीन मंडियों से कुल 94 क्विंटल सूरजमुखी की फसल हैफेड एजेंसी द्वारा खरीदी गई है और अब तक हैफेड एजेंसी ने कुल 238 क्विंटल सूरजमुखी की फसल की खरीद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें