फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुरविंदर सिंह ने एसडीएम पिहोवा का संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। 2023 बैच के एचसीएस अधिकारी गुरविंद्र सिंह ने उपमंडल अधिकारी नागरिक का कार्यभार शुक्रवार को संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों की जानकारी ली और निर्देश देते हुए कहा कि सभी अपनी ड्यूटी का निवर्हन जिम्मेदारी से करेंगे ताकि विकास कार्य और आमजन की समस्या का समाधान समय पर किया जा सके और किसी भी आमजन को परेशानी का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि पिहोवा में आमजन की समस्याओं का हल करना प्राथमिकता रहेगी उपमंडल के सभी अधिकारियों को जन समस्याओं का हल करने में अग्रणी रखा जाएगा कोई भी नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर किसी भी समय उनके कार्यालय में आकर मिल सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों पर प्रत्येक सोमवार में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन एसडीएम कार्यालय में किया जा रहा है। इन समाधान शिविरों में भी नागरिक अपनी समस्या रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें