फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुरुकुल में विद्यार्थियों को बताए करियर चुनने के सही तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र में कक्षा नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आईडीसी ब्लूस्प्रिंग कॅरिअर गाइडेंस कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य के लिए सही कॅरिअर विकल्प चुनने में मदद करना था। कॅरिअर काउंसलर मीनू अरोड़ा और ओजस्वी शर्मा ने विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। सत्र में कॅरिअर चुनने के सात प्रमुख कारकों पर प्रकाश डाला गया। इनमें कौशल, अभिरुचि, रुचियां, मूल्य एवं प्रेरणा, व्यक्तित्व शामिल थे।
विज्ञापन

सामाजिक संपर्क एवं नेटवर्क तथा स्थान एवं उपलब्धता भी महत्वपूर्ण कारक बताए गए। विद्यार्थियों को अंकों, दोस्तों के दबाव या किसी चलन से प्रभावित न होने की सलाह दी गई। उन्हें अपनी क्षमता, रुचि और व्यक्तित्व को समझने पर जोर देने को कहा गया। कक्षा 11वीं और 12वीं में विषयों के चयन पर भी मार्गदर्शन दिया गया। विद्यार्थियों को अपनी पसंद और ड्रीम कॅरिअर से जुड़े विषयों को ध्यान में रखने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम की अन्य सुविधाएं
कार्यक्रम में थिंकिंग बियॉन्ड स्कोप की अवधारणा भी समझायी गई। विद्यार्थियों को कॅरिअर चुनते समय भविष्य की संभावनाओं के साथ पर्यावरण, सुरक्षा और कार्य-जीवन संतुलन पर विचार करने को कहा गया। इसमें दो छात्र कार्यशालाएं और अभिभावकों के लिए कॅरिअर सत्र शामिल थे। 90 मिनट का ऑनलाइन साइकोमेट्रिक असेसमेंट और 11 काउंसिलिंग सत्र भी आयोजित हुए। व्यक्तिगत काउंसिलिंग अनुशंसा रिपोर्ट, कॅरिअर पोर्टल और कॅरिअर वेबिनार जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें