फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गीता निकेतन मोहन नगर विद्यालय में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारत विकास परिषद द्वारा गीता निकेतन मोहन नगर विद्यालय में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिषद की संस्कार गतिविधि के संयोजक डॉ. हरिप्रकाश, पूर्व कोषाध्यक्ष जयप्रकाश, पूर्व कोषाध्यक्ष दिनेश सिंहल, प्रांतीय महासचिव अतुल गोयल, कोषाध्यक्ष मनोज सेतिया और भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष तथा विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य हरविंदर बंसल, प्रबंध समिति की सदस्य किरण गर्ग तथा प्रधानाचार्य यशपाल वधवा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

परिषद की संस्कार गतिविधि के संयोजक एवं सेवानिवृत्ति प्राध्यापक डॉ. हरिप्रकाश ने छात्रों को संबोधित करते हुए भारत विकास परिषद के पांच सूत्र व पंच परिवर्तन जिसमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वबोध एवं नागरिक कर्तव्य शामिल है इनके बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए महर्षि वेदव्यास के द्वारा वेदों के संकलन व महाभारत महाकाव्य के बारे में भी चर्चा की। गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के अंतर्गत उन्होंने वंदना में उपस्थित सभी छात्रों को महर्षि संदीपनि और कृष्ण से संबंधित कहानी भी सुनाई। गुरु गोविंद दोउ खड़े काके लागू पाय, इस दोहे के माध्यम से उन्होंने गुरु व शिष्य के प्रेमभाव और नम्रता के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के विशेष प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कार और विद्यालय के विभाग प्रमुख आचार्यों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इसी के साथ प्रधानाचार्य यशपाल वधवा को अंग वस्त्र व पर्यावरण संरक्षण के स्वरूप पौधा भी भेंट किया। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य हरविंदर बंसल ने भारत विकास परिषद के सभी पदाधिकारियों का विद्यालय की ओर से आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें