फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से की धैर्य और शांतिपूर्वक धरना देने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गुमथलागढ़ू की अनाजमंडी में किसान महापंचायत के बाद बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी सैनी माजरा टोल प्लाजा पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों से शांतिपूर्वक धरना देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

चढ़ूनी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कहीं भी दंगे भड़का सकती है। किसान हर समय सचेत रहें और शांतिपूर्ण ढंग से धरना देते रहें। उन्होंने किसानों को हिदायत दी कि सभी किसान भाजपा का बहिष्कार करें। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन का सम्मान करो। पुलिस तो मात्र आदेशों की पालना करती है। इसलिए बिना किसी बहकावे व जोश में कोई भी किसान शांति भंग नहीं करे। वे सैनी माजरा टोल प्लाजा पर किसानों के रूबरू होने के बाद बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि किसानों का धरना तब तक जारी रहेगा। जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मान लेती। सभी किसान एकजुट रहें। तभी सरकार तीनों काले कानूनों को वापिस लेगी। उल्लेखनीय है कि गुरनाम सिंह चढू़नी के करीब तीन बजे आने की सूचना पर काफी संख्या में किसान सैनी माजरा टोल प्लाजा पर जमा हो गए। लेकिन गुरनाम सिंह चढू़नी करीब छह बजे सैनी माजरा टोल प्लाजा पर पहुंचे। इसके बावजूद भी किसान टोल पर डटे रहे। इस मौके पर टोल संघर्ष समिति के उपप्रधान व किसान नेता मनजीत सिंह ने कहा कि टोल पर किसानों का धरना लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें