फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे गुरनाम, दिया धरना

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला  उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर पहुंचे भाकियू अध्
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धान का उठान न होने व लगाए जा रहे कटों के विरोध में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी डीसी कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गए। धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर पहुंचे गुरनाम सिंह ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया और जमकर रोष जताया।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े तीन बजे शुरू किया गया धरना देर रात तक जारी रहा। उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह मथाना, कैथल जिलाध्यक्ष गुरनाम फरल, विक्रम कसाना सहित अन्य किसान भी धरने पर बैठ गए। चढूनी ने एलान किया कि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो धरना दिन-रात चलाया जाएगा और रात से ही डीसी कार्यालय के समक्ष किसान अपने-अपने ट्रैक्टर ट्रॉली धान से लोड कर यहां पहुंचेंगे और यहीं पर मंडी लगाई जाएगी। चढूनी ने धरने पर बातचीत करते हुए कहा कि अनाज मंडियों में कट के नाम पर किसानों से सरेआम लूट की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी राइस सेलर संचालकों से मिलीभगत किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाकियू ने कड़ा संघर्ष किया तो सरकार ने 22 सितंबर से धान खरीद का एलान किया लेकिन आज तक भी सही रूप से खरीद नहीं की जा रही।
सूखी फसल को भी माॅश्चर अधिक बताकर मनमाने रेट में खरीदा जा रहा है और किसान मजबूरी में उसी रेट में बेच रहे हैं। चढूनी ने कहा कि किसानों को कट के नाम पर लूट के चलते उठान सुचारू नहीं किया जा रहा। जो धान की ट्राॅली लेकर वे जिला सचिवालय पहुंचे हैं, उसकी कटाई भी 30 सितंबर से पहले की हुई है और इतने दिन बाद भी इसे लेने को तैयार नहीं हैं। उनके अपने गांव चढूनी जाटान के खरीद केंद्र पर चार आढ़ती धान खरीद का काम कर रहे हैं, जहां तीन का धान कट लगाते हुए सेलर संचालकों ने आढ़तियों से मिलीभगत कर करीब 100 फीसदी उठा लिया लेकिन उनके प्रतिष्ठान से आज तक धान उठान शुरू ही नहीं किया गया। वे तीन बार मुख्यमंत्री व एसीएस को पत्र लिख चुके हैं, इसके बावजूद प्रशासन पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। उन्होंने जिला उपायुक्त से लेकर डीएफएससी पर भी सेलर संचालकों के साथ मिलीभगत कर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए। इस समस्या का समाधान होने पर ही धरना हटाया जाएगा। देर शाम धरना स्थल पर लंगर लगाया गया और रात के लिए भी प्रबंध किए गए।

कुरुक्षेत्र। जिला  उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर पहुंचे भाकियू अध्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें