फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुरमीत को मिला बाबैन मार्केट कमेटी का अतिरिक्त कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली/बाबैन। मार्केट कमेटी पिपली के सचिव गुरमीत सिंह सैनी को बाबैन मार्केट कमेटी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपे जाने पर पिपली अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन ने उनका स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। जिला अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव एवं पिपली अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व महासचिव धर्मपाल मथाना ने गुरमीत सैनी को बाबैन मार्केट कमेटी के अतिरिक्त सचिव का कार्यभार सौंपे जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने एक ईमानदार छवि के अधिकारी के कार्य पर भरोसा जताते हुए उन्हें बाबैन मार्केट कमेटी के सचिव का कार्यभार देना उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना है।
गुरमीत सैनी ने पिपली मार्केट कमेटी के सचिव पर कार्य करते हुए बहुत अच्छा काम किया और उन्होंने आढ़तियों व व्यापारियों के सुझाव पर काम करते हुए विभाग को आगे बढ़ाने का काम किया। समय-समय पर उन्होंने एसोसिएशन की मांगों को प्रमुखता से हल किया। उनका हमेशा व्यापारियों व आढ़तियों के प्रति व्यवहार विनम्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उम्मीद जताई कि मार्केट कमेटी के सचिव पद पर कार्य करते हुए वे बढि़या काम करेंगे और मंडी के आढ़तियों व व्यापारियों के साथ उनके सुझाव से कार्य करते हुए मंडी में भी कार्यों को गति देने का काम करेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें