फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में गुरमत समागम कल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी, भाई मती दास, भाई सती दास और भाई दियाला जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित महान गुरमत समागम का आयोजन रविवार को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में किया जाएगा।
विज्ञापन

सभा के प्रवक्ता जगदेव सिंह गाबा ने बताया कि इस समागम में प्रसिद्ध रागी भाई सरबजीत सिंह धुनदा और भाई सुरिंद्रा सिंह विशेष रूप से हाजिरी लगाएंगे। मनजीत सिंह खालसा, सुखबीर सिंह बिट्टा और बलविंदर सिंह कोहली ने बताया कि समागम में सेवक सभा के साथ-साथ कार सेवा वाले बाबा गुरमीत सिंह जी और गुरुद्वारा श्री मस्तगढ़ साहिब के मैनेजर की ओर से भी विशेष सहयोग दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें