कुरुक्षेत्र। केएस कान्वेंट स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को सम्
कुरुक्षेत्र। केएस काॅन्वेंट स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने 400 मीटर रेस, लेमन रेस और कराटे में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रबंधक गुरिंदर सिंह घई और प्रधानाचार्या राधा गुप्ता ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और सहयोग की भावना भी विकसित करते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, टीमवर्क और शारीरिक फिटनेस को प्रोत्साहित करना रहा। केएस कान्वेंट स्कूल समग्र शिक्षा के साथ शारीरिक व मानसिक विकास पर भी निरंतर कार्य कर रहा है।
प्रतियोगिता में कराटे चैंपियनशिप, बुक बैलेंसिंग, डिस्पोजल कप बॉल बैलेंसिंग रेस, बैलून बैलेंसिंग रेस, लेमन रेस, फ्रॉग रेस, ब्लाइंड फोल्ड रेस, पिक द बॉल एंड ड्रॉप इन बकेट, सूर्य नमस्कार, 30 मीटर रेस सहित कई खेलों का आयोजन किया गया।
सभी स्पर्धाओं में छात्रों ने बेहतरीन सहभागिता दर्ज कराई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिससे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण बना रहा। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यापिका सुमन, रुचिका, नेहा शर्मा और मीनाक्षी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।