फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब में अकाली दल मुस्तैद

Sun, 20 Jul 2014 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में शिरोमणि अकाली दल पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दे रहा है। एक दिन पहले जहां गुरुद्वारा साहिब में 300 के आसपास अकाली वर्कर मौजूद थे, वहीं शनिवार देर शाम तक यह आंकड़ा लगभग 800 पहुंच गया। जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है, वैसे ही पंजाब से भी एसजीपीसी कर्मियों के यहां आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 18 जुलाई को ही गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में जहां शिरोमणि अकाली दल के वर्करों ने डेरा डाल लिया था, जबकि टास्क फोर्स के सदस्य भी सारे हालतों पर नजर रखे हुए है।

शिरोमणि अकाली दल के वर्करों से अटे गुरुद्वारा साहिब में एसजीपीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुजीत सिंह विर्क भी दो दिन से यहां डेरा डाले हुए हैं।

अकालियों को अब कोर कमेटी की बैठक में लिए जाने वाले निर्णय का इंतजार है। जैसे ही कोई फैसला आएगा, उसके बाद अगली रणनीति तैयारी की जाएगी।

हालांकि कोर कमेटी में लिए जाने वाले फैसले का खुलासा शनिवार देर शाम तक हो जाएगा, क्योंकि चंडीगढ़ में होनेवाली बैठक के बाद इसे सार्वजनिक करने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


जब कोर कमेटी में लिए गए निर्णय की जानकारी लेने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुजीत सिंह विर्क से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि अभी उनके पास कोई सूचना नहीं आई है। जब तक शिरोमणि अकाली दल हाईकमान से कोई सूचना या फिर अगले निर्देश नहीं आते, वे कुछ कह नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें