फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटर बोले, नियमित करे सरकार

Sat, 19 Jul 2014 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा में कंप्यूटर ऑपरेटरों ने हरियाणा सरकार की पॉलिसी दिनांक 18 जून 2014 के अनुसार अनुबंध आधार पर कार्यरत कार्यालय तहसील व उपतहसील ई-दिशा में लगे सभी कर्मचारियों को स्थायी करने के लिए एसडीएम पिहोवा के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


उपमंडल कार्यालय ई-दिशा केंद्र पिहोवा में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर अश्वनी कुमार ने बताया कि उनकी नियुक्ति विज्ञापन, टेस्ट प्रक्रिया से हुई थी।

सरकार ने आज तक यह पद स्वीकृत नहीं किया गया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उन्हें 3 वर्ष की पॉलिसी के तहत नियमित किया जाए और भविष्य में डाटा एंट्री ऑपरेटर क्लर्क घोषित किया जाए तथा प्रोग्रामर को सुपरिंटेंडेंट के पद पर नियमित किया जाए।

देखने योग्य है कि उनके पास डिग्री, डिप्लोमा होने के बावजूद उनका वेतन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से भी कम है, जिसे ध्यान में रखते हुए उनका वेतन क्लर्क के बराबर की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने ज्ञापन में सरकार को अवगत करवाया है कि यदि उनकी मांगों को ना माना गया तो वह 20 जुलाई को सर्व कर्मचारी संघ की ओर से ललकार रैली रोहतक में कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ पूर्ण समर्थन करेगा।

यदि इस ललकार रैली के दौरान सरकार की तरफ से कोई घोषणा कर्मचारियों की मांगों के अनुसार नहीं की जाती तो उसके बाद अनिश्चितकालीन महापड़ाव, पैदल यात्रा रोहतक से पंचकूला जाकर सीएम को ज्ञापन देंगे। इस अवसर पर दीपक शर्मा, पुनीत कुमार, सुरेंद्र, हरीश, जसविंद्र व प्रिंस सहित अन्य मौजूद थे।

उच्चाधिकारियों को भेज देंगे ज्ञापन: एसडीएम
एसडीएम धर्मबीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह इस ज्ञापन को उच्चाधिकारियों के पास भेज देंगे और सरकार की तरफ से जो आदेश होंगे, उन्हें ही माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें