फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: उच्च गुणवत्ता वाले शोध, डेटा विश्लेषण और रिसर्च पेपर लेखन पर दिए मार्गदर्शन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करते मुख्याति​थि व विभागाध्यक्ष। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से एक सप्ताह की अनुसंधान कार्यप्रणाली कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका समापन शनिवार को हुआ। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शोधार्थियों को आधुनिक शोध पद्धतियों, डेटा विश्लेषण और गुणवत्तापूर्ण शोध लेखन से परिचित कराना रहा।
विज्ञापन


समापन सत्र में मुख्य अतिथि डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार और डॉ. वनीता ढींगरा ने इस पहल की सराहना की। प्रो. राकेश कुमार ने कहा कि अनुसंधान केवल डिग्री का माध्यम नहीं बल्कि समाज की समस्याओं के समाधान का पथ है। उन्होंने शोधार्थियों को तकनीकी दक्षता और नैतिक मूल्यों के संतुलन के साथ वैश्विक स्तर का शोध करने की प्रेरणा दी।

विशिष्ट आमंत्रित वक्ताओं ने शोधार्थियों को महत्वपूर्ण अकादमिक विषयों पर मार्गदर्शन दिया। गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी हिसार से आए डॉ. वीके बिश्नोई ने फैक्टर एनालिसिस के विभिन्न पहलुओं को सरल तरीके से समझाया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस से आए डॉ. दिनेश गुप्ता ने क्वालिटी रिसर्च पेपर राइटिंग विषय पर व्याख्यान देते हुए बेहतर शोध प्रकाशन की तकनीकें साझा कीं।
विज्ञापन


वक्ताओं ने शोध गुणवत्ता, उपयुक्त डेटा विश्लेषण, संदर्भ शैली, और शोध लेखन की बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान भी किया। इस कार्यशाला में 47 शोधार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यशाला की विस्तृत रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई, जिसमें सप्ताहभर के सत्रों और गतिविधियों का विवरण शामिल था। विभागाध्यक्ष डॉ. महाबीर नरवाल ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं शोधार्थियों के अकादमिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और विभाग भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें