फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नहर के पानी में डूबी गेहूं की 200 एकड़ फसल

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गेहूं की फसल डूबती देख किसानों द्वारा बंद किया गया एसवाईएल का पानी। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शांतिनगर कुरड़ी गांव में करीब 200 एकड़ गेहूं की फसल एसवाईएल नहर के ओवरफ्लो होने से पानी की चपेट में आ गई। दो से तीन फीट तक फसल पानी से लबालब हो गई जिससे बड़े नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन

हर रोज की तरह किसान शनिवार सुबह जब खेतों की ओर गए तो पानी से लबालब खेत देख हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल ही एसवाईएल से जुड़े साइफन पर मिट्टी के कट्टों से बांध बनाकर पानी को रोका लेकिन तब तक करीब 200 एकड़ फसल में पानी मार कर चुका था। देखते ही देखते बड़ी संख्या में किसान खेतों में पहुंच गए और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी गई। इसके बाद एसडीओ मौके पर पहुंचे और बाद में सुरजीत सिंह, मलकीत सिंह, जीत सिंह, जसवंत सिंह, ज्ञान सिंह, दलबीर, वजीर सिंह, गुरमेल, रवि सहित कई किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को लिखित शिकायत दी।
पहले गौर करते अधिकारी तो नहीं डूबती फसल

किसानों ने बताया कि नरवाना ब्रांच नहर से कुछ पानी एसवाईएल में छोड़ा हुआ है। इसके कारण नहर ओवरफ्लो हुई और गांव के खेतों के समीप बने साइफन से पानी ने खेतों में मार की। दो से तीन फीट तक पानी से भरी फसल के नष्ट होने की आशंका बन गई है। उन्होंने बताया कि पहले भी एसवाईएल इसी साइफन से उनके खेतों में मार कर चुकी है। वे पहले भी गुहार लगा चुके हैं कि इस साइफन के जरिये एसवाईएल पानी की मार न कर सके, इसके लिए उचित कदम उठाए जाएं लेकिन अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा अब फिर भुगतना पड़ा है। विभाग के एक्सईएन मुनीष बब्बर का कहना है कि भविष्य में इस तरह किसानों पर एसवाईएल के पानी की इस साइफन से मार न पड़े, इसके लिए जल्द उचित कदम उठाया जाएगा।

कुरुक्षेत्र। गेहूं की फसल डूबती देख किसानों द्वारा बंद किया गया एसवाईएल का पानी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें