फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मांगें पूरी न होने पर दिवाली पर विरोध जताएंगे अतिथि अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नियमितीकरण की मांग के समर्थन में आंदोलन कर रहे अतिथि अध्यापकों ने सरकार के खिलाफ विरोध तेज करने का फैसला लिया है। प्रदेश के करीब 12 हजार अतिथि अध्यापक 8 नवंबर को काली दिवाली मनाकर शिक्षा विभाग के नकारात्मक स्पीकिंग ऑर्डर की प्रतियां जलाएंगे। वहीं, 15 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मॉक पार्लियामेंट आयोजित कर लघु सचिवालय से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय तक प्रदर्शन करेंगे। वीरवार को लघु सचिवालय में अतिथि अध्यापकों का धरना 137वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के राज्य उपप्रधान पवन शर्मा ने की। इस दौरान करनाल जिले के अतिथि अध्यापकों ने 24 घंटे के लिए धरने की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन

पवन शर्मा ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से जारी नकारात्मक स्पीकिंग ऑर्डर के विरोध में प्रदेशभर के अतिथि अध्यापक काली दिवाली मनाएंगे। अध्यापक नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के नियमितीकरण संबंधी आदेश के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने मनमाने ढंग से नकारात्मक स्पीकिंग ऑर्डर जारी किए हैं। उनका कहना है कि 16 और 18 जून 2014 की तीन वर्षीय नियमितीकरण नीति में ऐसी शर्तों का उल्लेख नहीं है, जिनके आधार पर अतिथि अध्यापकों को नियमितीकरण से बाहर रखा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनकी नियुक्तियां सरकार की निर्धारित प्रक्रिया और मेरिट के आधार पर हुई थीं।
उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को होने वाली मॉक पार्लियामेंट में शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों, कर्मचारी नेताओं, अभिभावक संगठनों, एसएमसी, संयुक्त किसान मोर्चा, विद्यार्थी एवं युवा संगठनों, हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति, एडवोकेट यूनियन, लेखक संघ, विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा, इसके बाद मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय तक प्रदर्शन किया जाएगा। संघ नेताओं ने कहा कि 23 जून से लघु सचिवालय में धरना जारी है और सभी अतिथि अध्यापकों के नियमित होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें