फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 50 दिन से धरने पर अतिथि अध्यापक, अब 23 को पानीपत में करेंगे प्रदर्शन

Tue, 11 Aug 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे गेस्ट टीचर। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण की मांग के लिए कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय के बाहर चल रहा क्रमिक धरना सोमवार को 50वें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे अध्यापक नेताओं ने कहा कि सरकार को अदालत के फैसले का सम्मान करते हुए अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए।
इसी मांग के लिए अब प्रदेशभर के शिक्षक 23 अगस्त को पानीपत में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। धरने की अध्यक्षता हिसार से पहुंचे नरेंद्र कुमार लोरा ने की। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान वीरेंद्र सिंह ने कहा कि नियमितीकरण के साथ अतिथि अध्यापकों को ट्रांसफर ड्राइव में शामिल कर स्थानांतरण करने और अन्य मांगों को लेकर पानीपत में प्रदर्शन किया जाएगा। अध्यापक नेताओं ने कहा कि उनके अनुसार पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अतिथि अध्यापकों को नियमित करने के संबंध में दो महीने में प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




6 सितंबर को कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय रैली

अध्यापक नेताओं ने कहा कि नियमितीकरण की मांग के लिए आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ की ओर से 6 सितंबर को शहीद बहन राजरानी के शहीदी दिवस पर कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय रैली करने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें