फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नियमितीकरण की मांग के समर्थन में अतिथि अध्यापकों का प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण की मांग को लेकर लघु सचिवालय पर चल रहा अनिश्चितकालीन पड़ाव मंगलवार को 21वें दिन भी जारी रहा, जिस दौरान धरना दे रहे अध्यापकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए रोष जताया।
विज्ञापन

अतिथि अध्यापकों ने 24 घंटे के लिए पड़ाव संभालते हुए सरकार से हाईकोर्ट के आदेश लागू कर नियमितीकरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल को सर्वोच्च न्यायालय ने वर्ष 2014 की नियमितीकरण नीतियों को वैध माना था, इसके बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 29 अप्रैल और 27 मई को अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण के पक्ष में आदेश दिए हैं। अध्यापक नेता नरेश यादव ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत अतिथि अध्यापक वर्ष 2014 की नियमितीकरण नीति की सभी शर्तें पूरी करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें