फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्वच्छता में ग्राम पंचायत रामशरण माजरा अव्वल

विज्ञापन
बाबैन। प्रशंसा पत्रों के साथ सरपंच। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
बाबैन। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत जिले के सभी गांवों का स्वच्छता व साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया। अभियान में जिलेभर की तीन ग्राम पंचायतों को चुना गया। इसमें ब्लॉक बाबैन की ग्राम पंचायत रामशरण माजरा ने जिलेभर में प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर शाहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत चनारथल व तीसरे स्थान पर पिपली ब्लॉक की ग्राम पंचायत सांवला रही।
विज्ञापन

तीनों पंचायतों के सरपंचों को जिला परिषद कुरुक्षेत्र चेयरमैन कंवलजीत कौर और सीईओ शंभू राठी ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। जिला परिषद की चेयरमैन कंवलजीत कौर ने तीनों सरपंचों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत रामशरण माजरा सहित तीनों पंचायतों ने कचरे का सही प्रकार से प्रबंध किया हुआ है।
ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मोहनलाल सैनी ने कहा कि स्वच्छता के कार्यक्रम में सभी सरपंचों का हमेशा पूर्ण सहयोग मिलता है। इस मौके पर रामशरण माजरा की सरपंच रीना देवी, सरपंच प्रतिनिधि ओम प्रकाश सैनी, चनारथल की सरपंच जसविंदर कौर, पूर्व सरपंच जसवीर संधू, सांवला के सरपंच कमल, ग्राम सचिव जसपाल सिंह, स्वच्छ भारत मिशन के जिला प्रबंधक राजेश कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें