फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विवि में 3 अप्रैल को गोयल अवार्ड समारोह, चार वैज्ञानिक होंगे सम्मानित

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रो. अनिरूद्धा बालचन्द्र पंडित।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 3 अप्रैल को गोयल अवार्ड पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के चार प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों को सम्मानित किया जाएगा। साल 2023-24 के लिए चयनित वैज्ञानिकों में मुंबई से प्रो. अनिरुद्ध पंडित (अनुप्रयुक्त विज्ञान), चेन्नई से पद्मश्री प्रो. थलप्पिल प्रदीप (रसायन विज्ञान), दिल्ली से प्रो. परमजीत खुराना (जीव विज्ञान) और बैंगलोर से प्रो. श्रीराम रामास्वामी (भौतिक विज्ञान) शामिल हैं। प्रत्येक वैज्ञानिक को सम्मान स्वरूप दो लाख रुपये नकद, स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. सचदेवा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय वर्ष 1992 से लगातार देश के श्रेष्ठ वैज्ञानिकों को सम्मानित करता आ रहा है। यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का एकमात्र विश्वविद्यालय है। उन्होंने बताया कि इस सम्मान की शुरुआत वर्ष 1990 में अमेरिका निवासी प्रवासी भारतीय स्वर्गीय राम एस गोयल की ओर से की गई थी।
प्रो. अनिरुद्ध पंडित का किया जाएगा सम्मान
वैज्ञानिकों में रासायनिक अभियंता प्रो. अनिरुद्ध बालचंद्र पंडित को भी सम्मानित किया जाएगा। 7 दिसंबर 1957 को जन्मे प्रो. पंडित वर्तमान में इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी के कुलपति हैं। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बीटेक और यूडीसीटी से पीएचडी की है और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में भी शोध कार्य किया है। उनका शोध कार्य कैविटेशन, सोनोकेमिस्ट्री, अपशिष्ट जल शोधन, नैनोमैटेरियल्स और सतत ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ है। उन्होंने 70 से अधिक शोधार्थियों का मार्गदर्शन किया और 465 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। उन्हें यूएस नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग की सदस्यता सहित कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं। साथ ही उन्हें विश्वकर्मा मेडल, जेसी बोस फेलोशिप और राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार ‘विज्ञान श्री’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें