फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोल कर सरकार बैसाखी पर दे तोहफा : झीडा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा ने केंद्र सरकार से गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिख संगत की अपने गुरुद्वारा साहिबान के दर्शन के प्रति अटूट आस्था है और सरकार को इसी ध्यान में रखना चाहिए। जिस तरह सरकार ने पाकिस्तान धार्मिक यात्रा को अनुमति देकर सिखों की धार्मिक भावनाओं का मान सम्मान किया है, उसी तरह केंद्र सरकार को गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर भी खोलना चाहिए। उन्होंने मांग की कि गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए सरकार को श्री करतारपुर कॉरिडोर को खोल कर खालसा साजना दिवस बैसाखी पर सिख संगत को अनमोल तोहफा देना चाहिए। जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा ने सरकार से 20 डॉलर फीस और माफ करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें