शाहाबाद। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय गीता जयंती प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कक्षा छह से आठ वर्ग में प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक विद्यालय किशनगढ़ प्रथम, विश्वास पब्लिक स्कूल द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठोल तीसरे स्थान पर रहा। श्लोकाच्चारण प्रतियोगिता में विश्वास स्कूल की टीम प्रथम, राजकीय माध्यमिक विद्यालय नंबर-दो की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि राजकीय कन्या हाई स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। पेंटिग प्रतियोगिता में रामप्रसाद डीएवी पब्लिक स्कूल प्रथम, विश्वास पब्लिक स्कूल द्वितीय तथा राजकीय हाई स्कूल कल्याणा तृतीय रहा।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नलवी प्रथम, पीएम श्री राजकीय माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठोल तृतीय रहा। संवाद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लंडी प्रथम, राजकीय कन्या हाई स्कूल शाहाबाद द्वितीय रहा।
भाषण प्रतियोगिता में राजकीय हाई स्कूल कल्याणा प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रावा द्वितीय तथा राजकीय कन्या हाई स्कूल शाहाबाद तृतीय रहे। नोडल अधिकारी प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद शास्त्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अनेक वर्षों से धर्मक्षेत्र की पवित्र वसुंधरा पर गीता जयंती का दिव्य उत्सव अंतरराष्ट्रीय रूप में धूमधाम से मना रही है। संवाद