फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महिला कबड्डी मैच में सरकारी स्कूल की टीम ने कनीपला को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। भारत शिक्षण संस्थान प्रहलादपुर में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू हुईं, जिसमें पहले दिन हुए प्रथम महिला कबड्डी मैच में सरकारी स्कूल बाबैन की टीम ने कनीपला स्कूल की टीम को हराया। प्रतियोगिता में बाॅलीवाॅल, खो, खो, महिला कबड्डी, दौड़, डिस्कस थ्रो सहित अनेक अन्य खेलों की टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

सैनी ने कहा कि खेलों का समाज और व्यक्तिगत विकास में महत्वपूर्ण स्थान है। खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि यह शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में भी सहायक होते हैं। खेलने वाले व्यक्ति शारीरिक फिटनेस बनाए रखते हैं और अनेक बीमारियों से भी उनका बचाव होता है। खेल व्यक्ति का मानसिक विकास करने के अलावा व्यक्ति के मानसिक तनाव को कम करते हैं और आत्मविश्वास बढ़ता है। संस्थान के चेयरमैन ओमनाथ सैनी के मार्गदर्शन में आयोजित खेल प्रतियोगिता के कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के डायरेक्टर रुबेल शर्मा ने की। इस अवसर पर डॉ. सुरेश बेनीवाल, कोआर्डिनेटर संदीप सैनी, विजेंद्र शर्मा, परमजीत सैनी, राजकिशन के अलावा अनेक लोग उपस्थित थे। इस जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जिले से 50 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें