फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शाहाबाद में धान की सरकारी खरीद शुरू, 11 लाख कट्टों की हुई स्टेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। किसानों के लंबे इंतजार और आंदोलन के बाद मंगलवार को शाहाबाद में धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई। सोमवार शाम केंद्र सरकार की ओर से खरीद संबंधी पत्र जारी होने के बाद नलवी खरीद केंद्र पर डीएफएससी ने किसान गुरचरण सिंह की साढ़े तीन एमटी की पहली ढेरी खरीदी। नलवी में दिनभर 50 एमटी धान की खरीद हुई। इसके बाद शाहाबाद अनाज मंडी में हैफेड ने रतनगढ़ निवासी किसान लखविंद्र सिंह की नौ एमटी की पहली ढेरी खरीदी।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के चेयरमैन कर्ण राज सिंह तूर ने बताया कि शाहाबाद मंडी में करीब 11 लाख कट्टों की स्टैकिंग हो चुकी है। अब ऑनलाइन गेटपास, बायोमेट्रिक प्रक्रिया और खरीदे गए धान के उठान पर जोर रहेगा। सचिव कृष्ण कुमार मलिक के अनुसार मंडी में अब तक करीब चार लाख क्विंटल धान की आवक हो चुकी है और खरीद का लक्ष्य करीब 14 लाख क्विंटल है।
कर्ण राज सिंह तूर ने कहा कि धान खरीद को लेकर शाहाबाद मार्केट कमेटी कि पूरी तैयारी है। उन्होंने ने कहा कि शाहाबाद और नलवी सेंटर पर खरीद शुरू हो चुकी है। शाहाबाद अनाज मंडी में हैफेड और डीएफएससी एजेंसियां खरीद करेगी। उन्होंने ने कहा कि उठान के बाद 72 घंटे के भीतर फसल का रुपया किसानों के खातों में पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि सभी किसानों का डाटा सत्यापन दो दिन में हो जाएगा। उन्होंने ने किसानों को 17 प्रतिशत नमी का धान ही मंडी में लाने की अपील की। उन्होंने ने धान खरीद सीजन को दौरान हेल्पलाइन नंबर जारी करने की भी बात कही।
विज्ञापन



सैलर संचालकों की हड़ताल खत्म, उठान की उम्मीद
शाहाबाद राइस मिल एसोसिएशन के प्रधान अमित गुप्ता ने बताया कि सैलर संचालकों ने मंगलवार को हड़ताल खत्म कर दी है। सरकार की ओर से पंजीकरण के लिए 15 लाख रुपये जमा कराने की व्यवस्था पर सहमति बनी है। सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अशोक रोहिला ने बताया कि 37 में से 18 सैलर संचालक ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवेदन कर चुके हैं।


उठान का फायदा तभी अगर उठान जल्द हो : धनपतराय
मंडी एसोसिएशन के प्रधान धनपतराय अग्रवाल ने कहा कि धान खरीद का फायदा तभी है अगर उठान में तेजी आए और अगर उठान जल्द नहीं होता तो मंडी में धान रखने की जगह नहीं बचेगी और जाम के हालात होंगे, इसलिए उठान की व्यवस्था जल्द होनी चाहिए।


उठान होगा तो किसान के खातों में रुपये आएंगे : राकेश बैंस
भाकियू के प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस ने कहा कि अपील है कि धान का उठान जल्द कराएं। जब तक उठान नहीं होगा तब तक किसान के खातों में रकम नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि सेलर संचालकों और आढ़तियों की जायज मांगों को पूरा करना चाहिए ताकि धान खरीद का सीजन सुचारू चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें