फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में स्वार्थ के गठबंधन पर बनी है सरकार ः दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
कांग्रेस भवन में विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सोमवार को प्रदेश सरकार पर सियासी हमला बोला। उन्होेंने कहा कि स्वार्थ के गठबंधन पर बनी इस सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान है। हम सरकार को जिम्मेदारी का अहसास दिलाने और विपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए लोगों की आवाज बनकर लड़ाई लड़ रहे हैं।
इसकी कड़ी में विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम के चौथे चरण की शुरुआत 13 मार्च से कुरुक्षेत्र से होने जा रही है। इस कार्यक्रम का नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा नेतृत्व करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सोमवार को कांग्रेस भवन में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व में आयोजित विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। प्रदेश के आम जन की सारी उम्मीदें अब विपक्ष से ही बची हैं, क्योंकि भाजपा-जजपा सरकार से लोगों का विश्वास उठ चुका है। आम लोगों की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों के सामने समस्याओं का अंबार लगा है।
आज आंगनबाड़ी वर्कर्स, आशा वर्कर्स, कर्मचारी संगठन, कच्चे कर्मचारी, व्यापारी, किसान, पंचायत प्रतिनिधि, छंटनी ग्रस्त कर्मचारी, छात्र, भर्तियों की राह देख रहे बेरोजगार युवा समेत तमाम वर्ग आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही। इस दौरान सांसद दीपेंद्र हुड्डा से यूक्रेन में फंसे कुरुक्षेत्र के छात्रों के अभिभावकों का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यूक्रेन सीमा से सटे कुछ देश हमारे छात्रों को प्रवेश देने से झिझक रहे हैं। जबकि, पोलैंड समेत इन देशों से भारत के आर्थिक रिश्ते हैं।
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा ने यूक्रेन से सभी भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिये केंद्र सरकार से त्वरित कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि भारत सरकार ये घोषित करे कि इन सभी देशों से हमारे भविष्य के रिश्ते आज की उनकी संवेदनशीलता पर निर्भर होंगे। दिल्ली में सरकार इन सभी देशों के राजदूतों को बुला यह बात स्पष्ट करे। इस मौके पर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, विधायक मेवा सिंह, विधायक बलबीर, सुल्तान सिंह, मनदीप सिंह चट्ठा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें