फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सरकारी अस्पताल संचालकों को एक सप्ताह में सौंपनी हाेगी रिपोर्ट

Mon, 23 Mar 2026 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम में संभावित बदलाव के साथ बढ़ रहीं बीमारियों डेंगू और मलेरिया के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। विभाग ने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को विशेष दिशा-निर्देश जारी करते हुए टीमें गठित करने के आदेश दिए हैं। इन टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, जागरूकता फैलाने और रोकथाम के उपाय तेज करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


महामारी जांचकर्ता बिंदू राय के ने कहा कि जिलेभर के सभी सरकारी अस्पताल संचालकों को सप्ताह भर के भीतर टीमों का गठन कर उनकी रिपोर्ट विभाग को भेजना अनिवार्य होगा। इन टीमों में स्वास्थ्य कर्मियों, आशा वर्करों और फील्ड स्टाफ को शामिल किया जाएगा, जो घर-घर जाकर लोगों को डेंगू और मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक करेंगे। पिछले साल जिले में डेंगू के 52 मामले सामने आए थे। इसी को देखते हुए इस बार पहले से ही सतर्कता बरती जा रही है, ताकि समय रहते संक्रमण को रोका जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें