फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गीता ज्ञान संस्थानम में कल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

Mon, 23 Mar 2026 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता ज्ञान संस्थानम में 24 मार्च को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। ये शिविर प्रात दस बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगा। शिविर का आयोजन स्वामी ज्ञानानंद के सान्निध्य में किया जा रहा है। इसमें एचआईआईएमएस से जुड़े आचार्य मनीष भी उपस्थित रहेंगे और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।
विज्ञापन



जीओ वेलनेस व जीना सीखो के डॉ. संजय श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर में कैंसर, लिवर, किडनी, हृदय रोग, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों की जांच की जाएगी। बीमारियों से बचाव और स्वास्थ्य सुधार के उपाय भी बताए जाएंगे। शिविर के दौरान मरीजों के लिए डॉ. बिस्व स्वरूप रॉय का विशेष सत्र भी आयोजित होगा, जिसमें वे स्वास्थ्य सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें