फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिला स्तरीय नाटक प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिहोवा प्रथम

Thu, 30 Oct 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विजेताओं को प्रोत्साहित करते जिला विज्ञान विशेषज्ञ व अन्य सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र के परिसर में जिला स्तरीय उत्तर भारत विज्ञान नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी खंडों से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमों ने सहभागिता की।

जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और कहा कि विज्ञान नाटक विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सृजनात्मकता और संप्रेषण कौशल को विकसित करने का एक प्रभावी माध्यम है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल प्रयोगशाला तक सीमित नहीं बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है। जब विद्यार्थी विज्ञान को नाटक के रूप में प्रस्तुत करते हैं, तो वे न केवल अपने ज्ञान को व्यावहारिक रूप देते हैं बल्कि समाज को विज्ञान की उपयोगिता से भी अवगत कराते हैं। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि विज्ञान को सरल, रोचक और जीवनोपयोगी बनाना है।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, हरियाणा के तत्वाधान में किया गया जिसका मुख्य विषय मानव जाति के लाभ के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी रहा, जबकि उप विषयों में विज्ञान में महिलाएं, स्मार्ट कृषि, डिजिटल इंडिया : जीवन को सशक्त बनाना, सभी के लिए स्वच्छता एवं हरित प्रौद्योगिकियां शामिल रहे।
विज्ञापन

डॉ तरसेम कौशिक ने बताया कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पेहवा की टीम को प्रथम स्थान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किरमच को द्वितीय स्थान तथा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाबैन को तृतीय स्थान प्रदान किया गया। निर्णायक मंडल में नीरज आश्री तथा राजेंद्र कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर प्राचार्य राजेश सैनी, डॉ. सविता, रामेश्वर दास, उप प्राचार्य राजेंद्र कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। विजेताओं को प्रोत्साहित करते जिला विज्ञान विशेषज्ञ व अन्य सदस्य। स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें